बोकारो, अगस्त 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे 66 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेल) एवं कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री सेल), मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद थे। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए बधाई देते हुए सुखद एवं समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जुलाई 2026 में बीएसएल से 12 अधिशासी एवं 54 अनधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फॉरवर्ड थीम पर बीएसएल में लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन, 290 कर्मचारियों...