बीएसएल के 22 कर्मियों को भावभीनी विदाई, योगदान को किया गया सम्मानित
बोकारो, मई 30 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे 22 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिश सेनगुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान, समर्पण और कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनीश सेनगुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.