बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल के मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास व सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को प्रारम्भ किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के कार्मिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल पर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 22 टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों से संबंधित सुरक्षा विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान टीमों द्वारा कई नवाचारपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। जिनका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बना...