बीएसएल के शॉप्स एवं फाउंड्री विभाग में सुरक्षा सप्ताह शुरू
बोकारो, सितम्बर 22 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के शॉप्स एवं फाउंड्री विभाग में 21 से 26 सितंबर तक चलने वाले सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने किया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स एवं फाउंड्री), महाप्रबंधक (शॉप्स एवं फाउंड्री) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी निदेशक ने कर्मियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित कार्य-पद्धतियों का पालन करने की अपील की। उन्होंने असुरक्षित कार्य, असुरक्षित परिस्थितियों और निकट-दुर्घटना की समय पर सूचना देने तथा सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में करीब 250 नियमित एवं संविदा कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। वाहन सुरक्षा पर आधारित नाटिका भी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- बीएसएल में हाइड्रोलिक ऑयल की खपत घटाने को संरक्षण अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.