बोकारो, नवम्बर 19 -- बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में इंजीनियरिंग एसोसिएट के रूप में कार्यरत मन्नान अली ने 35वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इंक्लाइन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता (95 किलोग्राम वर्ग) में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भारतीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में सिक्किम स्ट्रेंथलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 10 से 13 नवंबर तक पलजोर स्टेडियम, गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित की गई। जिसमें देशभर से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्री अली ने अपने उत्कृष्ट कौशल, तकनीक, शक्ति, अनुशासन और खेल-भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया। बीएसएल शीर्ष प्रबंधन ने उनकी इस उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.