बीएसएल के कोक ओवन विभाग ने रचा इतिहास, उत्पादन और बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त
बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के कोक ओवन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही और जून 2026 में उत्पादन एवं बिक्री के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभाग की इस उपलब्धि ने उत्पादन दक्षता और परिचालन उत्कृष्टता के नए मानक तय किए हैं। जून 2026 में कोक ओवन विभाग ने प्रतिदिन औसतन 531 ओवन पुशिंग दर्ज कर अब तक का सर्वोच्च मासिक प्रदर्शन किया। इससे पहले मार्च 2026 में प्रतिदिन 530 ओवन पुशिंग का रिकॉर्ड बनाया गया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभाग ने प्रतिदिन औसतन 526 ओवन पुशिंग हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 513 ओवन पुशिंग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.