बीएसएल के कंप्यूटर खरीद घोटाले में आरोप गठित
धनबाद, मई 21 -- धनबाद, प्रतिनिधि। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को बोकारो स्टील प्लांट में कंप्यूटर खरीद के टेंडर घोटाले मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में आरोपी पीके दे, संजय कुमार, ब्रजेश चंद्र सिन्हा व आयुष सिन्हा हाजिर थे। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया। कोर्ट में आरोपियों ने आरोप से इनकार किया। अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 20 जून तय कर दी। बोकारो स्टील प्लांट में कंप्यूटर खरीद के लिए टेंडर निकाला गया था, जिसमें काफी अनियमितता बरती गई थी। नई दिल्ली सेल के चीफ विजिलेंस ऑफिसर एजे कुरियन की शिकायत पर पांच अगस्त-2012 को धनबाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीबीआई ने जांच के बाद पीके दे, संजय कुमार, ब्रजेश चंद्र सिन्हा और आयुष सिन्हा व मेसर्स देवी मां शक्ति कंस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.