बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की सहभागिता, कल्याण तथा कार्यस्थल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्पर्श वेलफेयर वॉक केयर एंड कनेक्ट पहल के अंतर्गत आरजीबीएस विभाग क्षेत्र में वेलफेयर वॉक का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मियों से उनके कार्यस्थल पर सीधा संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों को समझना, मौजूदा कार्य एवं कल्याण सुविधाओं की प्रभावशीलता का आकलन करना व सुधार की संभावनाओं की पहचान कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाना है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक (आरजीबीएस) केके पांडेय, महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-वर्क्स) वीएम बक्शी, महाप्रबंधक एके अविनाश, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-डब्ल्यू/मिल ज़ोन) जितेंद्र कुमार व वरीय प्रबंधक (एचआर-वर्क्स)...