बोकारो, नवम्बर 7 -- ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए), नई दिल्ली की ओर से आयोजित "रण नीति" डायरेक्टर पर्सनल कप बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्षों तक प्रतिष्ठित कप जीतकर बोकारो स्टील प्लांट ने इतिहास रचा है। गेम्स का ग्रैंड फिनाले एमटीआई रांची में आयोजित किया गया। वर्ष 2025 के ग्रैंड फिनाले में बोकारो स्टील प्लांट से उप महाप्रबंधक (एचएसएम) राहुल सिंह, वरीय प्रबंधक (एचएसएम) राहुल रंजन पांडा और वरीय प्रबंधक (सीटीएस) मो. ओवैस अहमद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मालूम हो कि प्लांट-स्तरीय प्रतियोगिता के लेवल -1 में कुल 152 टीमों के बीच कड़े मुकाबले के पश्चात विभिन्न सेल प्लांट इकाइयों का प्रतिनिधित्व कर रहे 22 टीम सेमी फाइनल में पहुंचीं थी। उनमें से 12 उत्कृष्ट टीम एमटीआई रांची में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.