बीएसएल कर्मियों ने वर्कस्किल प्रतियोगिता में लहराया परचम
बोकारो, सितम्बर 5 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने हावड़ा में आयोजित 37वीं सीआईआई पूर्वी क्षेत्रीय वर्कस्किल प्रतियोगिता में तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। पूर्वी भारत के प्रमुख सार्वजनिक एवं निजी उद्योगों के प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में बीएसएल कर्मियों ने विभिन्न तकनीकी ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से संयंत्र के तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास की प्रभावी व्यवस्था भी सामने आई है। बीएसएल में आयोजित आंतरिक 'अधिशासी निदेशक (संकार्य) कौशल उत्कृष्टता ट्रॉफी' प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 27 कर्मचारियों का चयन नौ तकनीकी ट्रेड के लिए क्षेत्रीय प्रतियोगिता में किया गया था। यह भी पढ़ें- 326 पद, 17300 रुपये तक स्टाइपेंड और कोई परीक्षा नहीं, RCFL में काम करने का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.