हरिद्वार, मई 20 -- सिडकुल क्षेत्र स्थित बीएसएल कंपनी में बुधवार को वेतन संबंधी विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिडकुल अजय शाह और बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को शांत कराया। कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता कराई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और अधिकांश मामलों का समाधान निकाल लिया गया। इसके बाद कई कर्मचारी शांत होकर वापस काम पर लौटने लगे, लेकिन कुछ कर्मचारी काम बंद कराने की मांग पर अड़ गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांच कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- बीएसएल कंपनी में वेतन विवाद पर हंगामा, पांच कर्मचारी हिरासत में बाद में उन्हें निजी मुचलकों पर...