बोकारो, मार्च 16 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के आगामी चुनाव सत्र 2026-29 के तहत रविवार को चुनाव समिति की ओर से अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन व चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया के अगले चरणों की जानकारी भी साझा की गई। चुनाव समिति की ओर से बताया गया कि आगामी चुनाव 22 मार्च 2026 को गुप्त मतदान के माध्यम से सम्पन्न कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 33 पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा विभागवार 28 कार्यसमिति सदस्य एवं 2 महिला प्रतिनिधि शामिल हैं। चुनाव समिति ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकारात्मक माहौल में सम्पन्न कराने में सहयोग करें तथा कर्मचारियों के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.