बोकारो, अप्रैल 29 -- बीएसएल के कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग स्थित सुदर्शन कैंटीन में बुधवार को भारत सरकार और सेल प्रबंधन की कथित 'नौकरी छीनो' नीति के विरोध में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की आक्रोश सभा आयोजित की गई। बैठक को संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने मुंबई से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। श्री सिंह इन दिनों स्वास्थ्य लाभ के लिए मुंबई में प्रवास पर हैं। श्री सिंह ने कहा कि जिन मजदूरों ने अपने खून-पसीने से प्लांट को सर्वोत्तम उत्पादन दिया, आज उन्हीं की रोजी-रोटी छीनने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानवता और विवेक से परे प्रबंधन को अब मजदूरों की ताकत से परिचित कराना आवश्यक हो गया है। यह भी पढ़ें- सेल में घटती नियुक्तियां और बढ़ती छंटनी की आशंका से श्रमिकों में चिंता उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक...