बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो इस्पात संयंत्र में स्वच्छता और बेहतर हाउसकीपिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीओ व सीसी विभाग ने कोक ओवन बैटरी संख्या 7 व 8 के समीप स्थित स्क्रैप-डंपिंग क्षेत्र का सफलतापूर्वक कायाकल्प किया है। इस पहल से न केवल कार्यस्थल की सूरत बदली है, बल्कि सुरक्षा और संचालन व्यवस्था भी मजबूत हुई है। पहले यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार के मिश्रित स्क्रैप जैसे भारी धातु अवशेष, पाइप और जर्जर संरचनाओं से भरा हुआ था। इसके कारण कर्मचारियों के लिए सुरक्षा जोखिम बढ़ रहे थे और कार्य संचालन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। पुनर्विकास के तहत विभाग ने सुव्यवस्थित योजना बनाकर स्क्रैप का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण और निष्पादन सुनिश्चित किया। संबंधित टीमों ने उपलब्ध संसाधनों का कुशल उपयोग करते हुए पूरे क्षेत्र का समत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.