बीएसएल: धमन भट्टी में बीएकेएस कर्मचारियों का फूटा आक्रोश
बोकारो, सितम्बर 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र में लंबित मांगों को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। दूसरे चरण के आंदोलन के पांचवें दिन सोमवार को धमन भट्टी (ब्लास्ट फर्नेस) के कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर सेल कॉरपोरेट और बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। संघ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण में कथित अनियमितता, अवैध वेज एवं बोनस फॉर्मूला को रद्द करने, इंसेंटिव फॉर्मूला में संशोधन में विलंब तथा एनजेसीएस में गैर-निर्वाचित नेताओं को स्थान दिए जाने जैसे मुद्दों को उठाया। कर्मचारियों का आरोप है कि सेल कॉरपोरेट स्तर पर 45 से अधिक महत्वपूर्ण मामले अब भी लंबित हैं, जिससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। सभा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.