शामली, जून 27 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित टैलेंट इंडिया रियलिटी शो की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह, ऊर्जा एवं रचनात्मकता से भरपूर रहा। पूरे दिन विद्यालय परिसर में संगीत, नृत्य और प्रतिभा विकास की गतिविधियों का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक मिस्टर गुरसेवक मान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मानव प्रोडक्शन हाउस के निर्माता एवं निर्देशक मिस्टर संजीव सिसोदिया तथा 2019 इंडिया हिप-हॉप चौंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट एवं बॉलीवुड कोरियोग्राफर मिस्टर जैक साइबर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। स्कूल की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।विशेष यह भी पढ़ें- बीएसएम स्कूल में टैलेंट...