शामली, जून 27 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में शुक्रवार को टैलेंट इंडिया रियलिटी शो की तीन दिवसीय विशेष वर्कशॉप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न स्कूलों एवं अन्य स्थानों से आए उन प्रतिभागियों ने भी भाग लिया, जिनका चयन रियलिटी शो के सेमीफाइनल और फाइनल राउंड के लिए हुआ है। वर्कशॉप के पहले दिन प्रतिभागियों को गायन, नृत्य, मॉडलिंग, अभिनय तथा आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी विभिन्न विधाओं का विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिता से जुड़ी तकनीक, मंच प्रस्तुति, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और प्रदर्शन कौशल की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता तथा उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने प्रतिभागियों का...