शामली, अप्रैल 21 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में सोमवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों व अभिभावकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह और छात्रवृत्ति राशि से सम्मानित किया गया। सोमवार को समारोह की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद, कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह और छात्रवृत्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.