शामली, दिसम्बर 24 -- शहर के बीएसएम स्कूल प्रांगण में बुधवार को क्रिसमस का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और क्रिसमस ट्री से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह एवं उप प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा प्रभु यीशु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मोमबत्तियां जलाकर की गई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रार्थना गीत और जिंगल बेल्स की मधुर धुन से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत किए। विशेष रूप से क्रिसमस के महत्व और सांता क्लॉज की कहानी पर आधारित नाटक ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। सांता क्लॉज की ...