शामली, फरवरी 28 -- शहर के बीएसएम विद्यालय परिसर में शनिवार को होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे गुलाल से होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने किया। विद्यार्थियों ने होली पर आधारित गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और संस्कारों का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने, पानी की बचत करने और मर्यादा बनाए रखने की सीख दी। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार...