शामली, अप्रैल 14 -- शहर के बीएसएम स्कूल में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती का उत्सव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह एवं उप प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षक शिवम छाबड़ा ने विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे नई फसल और समृद्धि का प्रतीक बताया। यह भी पढ़ें- मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बैसाखी व आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच...