शामली, अप्रैल 27 -- शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में तीन दिवसीय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन सोमवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के बीच किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया, और कक्षा 6 से कक्षा 8 के विद्यार्थियों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- प्रोस्पेरिटी बना इंटर हाउस अंडर-14 सुपर सिक्सेस चैंपियन पहले मैच में अवेंजर हाउस और वारियर ...