बीएसएम पीजी कॉलेज में देशभक्ति पोस्टर प्रतियोगिता, निकाली तिरंगा रैली
रुडकी, अगस्त 17 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से देशभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में तिरंगा रैली भी निकाली गई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया पराजेश, रिया, प्रेरणा, साहेबा, आदित्य सैनी, वर्षा और शिवानी समेत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पोस्टरों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.