बीएसएम पीजी कॉलेज में एनसीसी के लिए 50 कैडेट्स का चयन
रुडकी, सितम्बर 22 -- बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में सोमवार को 84 बटालियन एनसीसी के निर्देशन में नए सत्र के लिए सीनियर डिवीजन (एसडी) और सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में हुई चयन प्रक्रिया के बाद कुल 50 कैडेट्स का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा जैन और एनसीसी सीटीओ डॉ. अर्चना देवी त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परखी गई। इसमें लंबाई, सिटअप, रीच डाउन, पुशअप और प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण समेत विभिन्न शारीरिक मापदंड शामिल रहे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की भी जांच की गई। चयन में विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.