गढ़वा, जून 29 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बीएसएम कॉलेज भवनाथपुर में शिक्षक प्रतिनिधि पद पर हुए चुनाव में प्रो. बिनोद कुमार मिश्रा विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रो. स्कंद कुमार भारती को पराजित करते हुए शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव जीता। चुनाव में प्रो. मिश्रा को 11 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रो. भारती के पक्ष में 6 मत पड़े। कुल 20 मतदाताओं में से 18 ने मतदान किया। इनमें एक मत रद्द घोषित किया गया तथा दो मतदाता अनुपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रभूषण चौबे ने प्रो. बिनोद को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया। उसके बाद कॉलेज परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। निर्वाचित होने के बाद प्रो. मिश्रा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते...