रुडकी, अगस्त 16 -- रुड़की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएम पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु अरोड़ा के नेतृत्व में देशभक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। इसके बाद कॉलेज परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रिया पराजेश, रिया, प्रेरणा, साहेबा, आदित्य सैनी, वर्षा और शिवानी सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली में डॉ. रीमा सिन्हा, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. अलका तोमर, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. राजेश चंद पालीवाल, डॉ. अर्चना त्यागी, डॉ. संजय धीमान सहित शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...