रुडकी, मई 10 -- बीएसएम डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में एक लिफ्ट का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा एक नई एम्बुलेंस जनता को समर्पित की गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल शर्मा राज्य के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाज सेवी थे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा एवं कॉलेज के सचिव रजनीश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रबंधक का सपना इस क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना था। यह भी पढ़ें- पूर्व राज्य मंत्री की प्रतिमा का मंत्री मदन कौशिक ने किया अनावरण उन्होंने कहा किय यह संस्थान उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर राम कुमार शर्मा, संजीव श...