बीएसएफ से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश त्रिवेदी का भव्य स्वागत
कन्नौज, जून 2 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 39 वर्ष की सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए ओमप्रकाश त्रिवेदी के गृह नगर पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। पैतृक गांव मतौली में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति के नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। वर्ष 1987 में बीएसएफ में भर्ती हुए ओमप्रकाश त्रिवेदी मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान दिया। गांव पहुंचने पर स्वागत जुलूस निकाला गया तथा महिलाओं ने आरती उतारकर उनका सम्मान किया। ओमप्रकाश त्रिवेदी ने ग्रामीणों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनकी पत्नी सरोज त्रिवेदी, पुत्र हर्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.