चतरा, फरवरी 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बीएसएफ में 37 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद अपने घर लौटे जवान का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।धनगड्डा पंचायत के जमुनियाटांड निवासी राम लखन उरांव 31 जनवरी 2026 को बीएसएफ से सेवानिवृत्त हो गए।उनकी सेवानिवृत्ति होने के बाद गांव पहुंचने पर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अंरविद सिंह व जिप सदस्य देवंती देवी समेत ग्रामीणों द्वारा ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और शॉल देकर भव्य स्वागत किया गया।रामलखन उरांव 31 जनवरी 1989 को बीएसएफ में ज्वाइन किये और अपनी सेवा अवधि के दौरान देश की सुरक्षा में अहम योगदान दिया।ग्रामीणों ने उन्हें अनुशासन,ईमानदारी और देशभक्ति की मिसाल बताया।इधर रामलखन उरांव के बड़े पुत्र अंरविद कुमार लकड़ा ने सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में रांची में कार्यरत हैं,जिससे गां...