हजारीबाग, जनवरी 24 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ विधायक प्रदीप प्रसाद हुए शामिल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 18वें रोजगार मेले के तहत 61,000 से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र। हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित रोजगार मेला में विधायक प्रदीप प्रसाद ने सहभागिता करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव, सीमा सुरक्ष...