बुलंदशहर, जनवरी 19 -- भूड़ा मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी पर सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि लिम्सी चौधरी उनकी अकादमी की तरफ से खेलती हैं। उनके द्वारा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता पटना बिहार, बिलासपुर छत्तीसगढ़, देहरादून उत्तराखंड, गोवा आदि में भागीदारी की। साथ ही पदक भी अपने नाम किए। जिसके बाद स्पोर्ट्स कोटा से बीएसएफ की भर्ती देखी। जहां उसका चयन हो गया है। अकादमी पर खिलाड़ी लिम्सी चौधरी का स्वागत किया गया और उसका उत्साह बढ़ाते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सुमित शर्मा, प्रेम कुमार, शिवांजली, पायल, प्रशांत, गरिमा, शिवाजी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.