बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
गाजीपुर, अगस्त 3 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देऊपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान दिवाकर यादव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तिरंगे में लिपटे वीर जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई। दिवाकर यादव स्व. मोतीचंद यादव के छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव कोलफील्ड से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2003 में दिवाकर यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हुए थे और लगातार देश सेवा में समर्पित रहे। कुछ दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें असम के गोहाटी स्थित विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक अगस्त की शाम उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, पुत्री मोनिका और दो पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.