गिरडीह, अगस्त 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बीएसएफ जवान के साथ मारपीट और छिनतई के मामले में बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। पीड़ित बीएसएफ जवान अंकुर कुमार के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 136/26 दर्ज किया गया है। इसमें वाहन मालिक, चालक और 4 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बतला दें कि 2 अगस्त की रात जवान अंकुर कुमार अपनी कार से देवघर से हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती के पास एनएच पथ पर ओवरटेक को लेकर कार सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद कार सवार लोगों ने जवान के साथ मारपीट की और उनके पॉकेट से 2600 रुपए नकद, मोबाइल फोन, गले से सोने की चेन और बी एस एफ का आईडी कार्ड छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्र...