बागपत, मार्च 3 -- दाहा। मिलाना गांव निवासी बीएसएफ के जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मिलाना गांव निवासी सुरेश पुत्र कनकसिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई चरणसिंह 47 वर्ष बीएसएफ में एएसआई पद पर तैनात था। वह एक महीने की छुट्टी आया था। सोमवार को उसके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा, तो परिजन उसे बिनौली सीएचसी पर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दोघट पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा, जहां ग्रेटर नोएडा से आई बीएसएफ की 36 बटालियन के सूबेदार मेजर गोरी शंकर मीना ने टीम के साथ राजकीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.