जमुई, फरवरी 23 -- अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीएसएफ सैनिक मुकेश सिंह के घर पर शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में मुकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमुई रेफर किया गया है। हमला करने का आरोप गांव के ही सुदामा सिंह, अमित कुमार, अंकित कुमार और विकास कुमार पर लगा है। इस मामले में घायल जवान की पत्नी पुट्टी देवी के आवेदन पर चंद्रदीप थाना में मामला दर्ज किया गया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया रामवृक्ष सिंह के पुत्र जेठू उर्फ मुकेश घर बना रहे थे। पड़ोसी किसी बात को लेकर हथियार के साथ उनके घर पर जाकर हमला बोल दिया। चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुचकर मामला को शांत कराया, दोनो पक्षो द्वारा चंद्रदीप थाना में आवेदन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.