बरेली, मार्च 13 -- रिठौरा। एक बार फिर हाफिजगंज पुलिस ने बीएसएफ जवान की भाभी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को छोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही रिपोर्ट दर्ज कर बीएसएफ जवान के भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। बीएसएफ जवान ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। थाना हाफिजगंज के गांव निवासी एक व्यक्ति बीएसएफ में गुरदासपुर सेक्टर बटालियन 24 में कांस्टेबल हैं। उनका आरोप है कि होली के दिन पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर उनके भाई के घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने उनके भाई और भतीजे को बुरी तरह मारापीटा। दबंगों ने उनकी भाभी के कपड़े फाड़ दिए और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। दबंग उनके भाई का मोबाइल भी छीनकर ले गए। इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो हाफिजगंज पुलिस ने उन्हें ही थाना में बैठा लिया और उनके तीनो बेटों पर ही मुकदमा...