बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
चाईबासा, जुलाई 11 -- चाईबासा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 57 वर्षीय जवान महेंद्र तिरिया की इलाज के दौरान चाईबासा के एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। वह मझगांव थाना क्षेत्र के लिदियम इचापी गांव के निवासी थे और वर्तमान में राजस्थान में बीएसएफ की 26वीं बटालियन में तैनात थे।परिजनों के अनुसार राजस्थान में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद वह 6 जुलाई को चाईबासा लौटे। उसी दिन उन्हें गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि उनका शुगर स्तर अचानक काफी बढ़ जाने से उनकी मौत हुई। वे लंबे समय से मधुमेह की दवा ले रहे थे।घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने नर्सिंग होम पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शनिवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महेंद्र तिरिया अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.