बीएसएफ जवान का निधन, मगोर्रा में शोक की लहर
मथुरा, सितम्बर 28 -- मगोर्रा निवासी बीएसएफ के जवान सुरेश का रविवार को निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। जवान के निधन की सूचना पर बीएसएफ के जवान और अधिकारी उनके पैतृक गांव मगोर्रा पहुंचे। वहां बीएसएफ की टुकड़ी द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और परिजन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवान सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.