बीएसएफ जवान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
इटावा औरैया, जुलाई 19 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तयारपुर गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह फिरोजपुर पंजाब में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देवेंद्र सिंह अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका पुत्र वर्तमान में पीएसी में सेवाएं दे रहा है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई बीएसएफ में तथा एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: होमगार्ड जवान का ब्रेन हैमरेज से निधन बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर देर शाम उनके पैतृक निवास बख्तयारपुर पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। देवें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.