मथुरा, फरवरी 10 -- बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने रविवार को बरसाना के राधा रानी मंदिर में सेवा भाव दिखाते हुए मंदिर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। करीब 40 महिला पुरुष जवानों ने यहां पूरे मंदिर में झाड़ू लगाई फिर वाइपर लगाकर सफाई की। बीएसएफ के जवान यहां दर्शन करने पहुंचे। बीएसएफ जवानों के इस सेवा भाव को देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी प्रशंसा की। रविवार को मथुरा के बाद स्थिति 167 बटालियन का एक दल बरसाना राधारानी के दर्शन करने डिप्टी कमांडेंट चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचा। यहां पहुंचे दल ने राजभोग आरती के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के पट बंद हो गये। मंदिर बंद होने के बाद वहां की नियमित साफ सफाई की जाने लगी। यह देख जवान अपने को रोक नहीं सके और वहां रखे झाड़ू वाइपर उठाकर सफाई कार्य में जुट गये। भक्ति भाव से ओत प्रोत जवानों की सेवा भ...