बीएसएफ की वर्दी सिलने का ठेका देने के नाम पर साइबर फ्रॉड
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीएसएफ की वर्दी सिलने का ठेका देन के नाम पर साइबर शातिरों ने मोतीझील के साह पेन गली निवासी धनंजय सिंह के खाते से 1.81 लाख रुपये उड़ा लिए। उन्होंने इसकी एफआईआर साइबर थाने में दर्ज कराई है। साइबर डीएसपी हिमांशु शर्मा ने इंसपेक्टर देवेंद्र कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी है। पुलिस बैक खातों के ब्योरे के आधार पर जांच कर रही है।धनंजय सिंह ने पुलिस को बताया है कि बीते 22 मई को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को बीएसएफ का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उन्हें बीएसएफ जवानों की वर्दी सिलवानी है। इसका ठेका दिलाने का धनंजय को प्रलोभन दिया। उसके झांसा में फंसने के बाद शातिर ने धनंजय से बीएसएफ का गेट पास बनवाने के लिए आधार कार्ड व्हाट्सएप पर मंगवा लिया। इसके बाद धनंजय के बैक खाते से 1.81 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.