बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा में नकल करते दो अभ्यर्थी रंगे हाथ पकड़े
नोएडा, सितम्बर 3 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-62 स्थित प्राइवेट संस्थान में आयोजित बीएसएफ कांस्टेबल की परीक्षा के दौरान मंगलवार शाम दो अभ्यर्थी नकल करते रंगे हाथ पकड़े गए। दोनों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिकायतकर्ता बिहार के जिला पटना निवासी रवि रंजन ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-62 स्थित आईऑन डिजिटल जोन-2 में वरिष्ठ पद पर हैं। उनके संस्थान में विभिन्न तरह की परीक्षाएं होती हैं। मंगलवार को संस्थान में बीएसएफ कांस्टेबल पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए जिला फिरोजाबाद के मदनपुर निवासी गौरव यादव और सुबेंद्र यादव आए थे। यह परीक्षा कंप्यूटर लैब में आयोजित कराई जा रही थी। लैब में दोनों परीक्षार्थी अलग-अलग सीट पर बैठे थे। परीक्षा के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.