नई दिल्ली, मई 22 -- आईटीबीपी और बीएसएफ की महिला पर्वतारोहण टीमों ने अलग-अलग अभियानों के तहत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। यह भी पढ़ें- बीएसएफ और आईटीबीपी की महिला टीम ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहासआईटीबीपी की महिला टीम की सफलता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की पहली महिला टीम ने माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) फतह कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आईटीबीपी के अनुसार 14 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोही और तीन तकनीकी एवं सहयोगी सदस्य शामिल थे। टीम ने नेपाल की ओर से साउथ कोल रूट के जरिए 21 मई को माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। पहली टीम ने रात 12:52 बजे शिखर पर पहुंचकर सफलता हासिल की, जबकि बाद में सभी 11 महिला पर्वतारोही एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने में सफल रहीं। आईटीबीपी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस...