बीएसएफ अफसर शिवदत्त का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, शहीद का दर्जा देने को लेकर धरना
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरनगर/मोरना। कश्मीर के बारामुला में तैनात मुजफ्फरनगर के कस्बा भोपा निवासी बीएसएफ में सहायक उपनिरीक्षक 56 वर्षीय शिवदत्त का पार्थिव शरीर शनिवार को आवास पर लाया गया। उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने मुजफ्फरनगर मोरना मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। भारत माता की जय और शिवदत्त अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। भोपा में हरि कुंज कॉलोनी निवासी शिवदत्त प्रजापति का पार्थिव शरीर शनिवार शाम उनके आवास पर लाया गया। परिजनों में कोहराम मच गया। माता शीलो, पत्नी राजेश तथा पुत्र शिव कुमार और अजय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुजफ्फरनगर से भोपा तक अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
शहीद का दर्जा देने की मांग उधर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.