मुंगेर, फरवरी 6 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड परिसर स्थित बीएसएफसी गोदाम में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आंगनवाड़ी सेविकाओं ने गोदाम मैनेजर के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा। सेविकाओं का आरोप है कि गोदाम से पोषाहार चावल देने के बदले रुपये की मांग की जाती है तथा प्रत्येक सेविका को 25 से 30 किलोग्राम चावल कम दिया जाता है, जिससे लाभुकों को पोषाहार देने में परेशानी होती है। आवेदन मिलते ही बीडीओ आशा कुमारी ने मामले की जांच का जिम्मा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललन पासवान को सौंपा। बीपीआरओ गोदाम पहुंचे और मौजूद फोरमैन को सख्त निर्देश दिया कि सभी सेविकाओं को उचित वजन में चावल दिया जाए, अन्यथा विभाग को लिखा जाएगा। सेविकाओं का कहना है कि गोदाम मैनेजर स्वयं नहीं आतीं और उनके पति द्वारा गोदाम संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.