नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, एजेंसई। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि बीएसएनएल अगले वित्त वर्ष में 50,000 से 60,000 और मोबाइल टावर लगाएगी, जिससे इसका नेटवर्क मजबूत होगा। सिंधिया ने बताया कि बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क बनाने के लिए एक साल में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस नेटवर्क को जल्द ही 5जी नेटवर्क में अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बीएसएनएल के एक लाख टावर काम कर रहे हैं, जो हमारी स्वदेशी और आत्मनिर्भर 4जी प्रौद्योगिकी से सिग्नल भेज रहे हैं। इसी आधार पर अब हम नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। कुल 98,000 टावर लगभग तैयार हो चुके हैं। हम इसे 50,000 से 60,000 और टावर जोड़कर और मजबूत बनाना चाहते हैं, ताकि नेटवर्क पूरी तरह से टिकाऊ रहे और फिर इसे बहुत तेजी से 5जी में बदला जा सके।उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.