मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज के प्रांगण में एआईडीपीए और एसएनपीडब्ल्यूए के बैनर तले बीएसएनएल पेंशनर्स ने संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण जनवरी 2026 से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर देय बढ़ी हुई दरों पर डीए/डीआर का भुगतान न होना है। मुख्य अतिथि परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह ने पेंशन वैलिडेशन एक्ट-25 और पेंशन रिवीजन की प्रगति पर प्रकाश डाला। जिला सचिव आदित्य गर्ग और अन्य वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग के टीओआर में पेंशन संशोधन को शामिल करने की मांग की। भारी संख्या में उपस्थित पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। सभा की अध्यक्षता आर.यू. सिंह ने की। यह भी पढ़ें- पेंशन रिवीजन व महंगाई भत्ता भुगतान को पेंशनरों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बीएसएनएल के पेंशन भोगियों ने मांगों को लेकर दिया...