जमशेदपुर, मई 14 -- बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन की जेनरल बाडी मीटिंग एसएन प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई, जिसमें कभी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में जमशेदपुर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन करने का फैसला लिया गया, जो 12 जून 2026 को मिथिला सांस्कृतिक परिषद हाल टिनपलेट में किया जाएगा।

बैठक में समस्याएँ बैठक में जनवरी 2026 से बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। पेंशन रिवीजन जो 2017 से लम्बित है, को अभी तक नहीं किये जाने पर भी असंतोष जताया गया।जिला सचिव एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय सम्मेलन जो पिछले महीने हैदराबाद में हुआ था, में भाग लिया था। वहां मंहगाई भत्ता पर चर्चा हुई, जिसमें तय किया गया है कि जनरल सेक्रेटरी दिल्ली जाकर संचार मंत्रालय के अधिकारियों को पेंशनर्स की चिंता से अवगत कराएंगे।

सीजीएचए...