बीएसएनएल ने लांच किया किफायती 'रूरल एंट्री' ब्रॉडबैंड प्लान
देहरादून, जून 20 -- देहरादून। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए एक नया और किफायती एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्रचार प्लान 'रूरल एंट्री प्लान' लांच किया है। इस प्लान को उपभोक्ता तीन अलग-अलग अवधियों के लिए चुन सकते हैं। इसके तहत एक महीने का शुल्क 259 रुपये और जीएसटी, छह महीने का शुल्क 1449 रुपये और जीएसटी और एक साल का शुल्क 2849 रुपये और जीएसटी रखा गया है। इस प्लान के अंतर्गत उपभोक्ताओं को हर महीने 25 एमबीपीएस की गति के साथ 700 जीबी तक असीमित डेटा मिलेगा। डेटा सीमा खत्म होने के बाद भी 2 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट चलता रहेगा। इसके अलावा ग्राहकों को स्थानीय और एसटीडी पर असीमित मुफ्त कॉलिंग और मुफ्त 'वेव ओटीटी' का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.