प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। बीएसएनएल ने ग्राहकों को जोड़ने के लिए विशेष ऑफर शुरू किया है। इसके तहत 30 जून तक नया सिम कार्ड नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। नया सिम लेने वाले ग्राहकों को 51 रुपये का रीचार्ज कराने पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन दो जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी।बीएसएनएल के जन संपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को अन्य कंपनी का नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए मात्र 10 रुपये शुल्क देना होगा। यह ऑफर 30 जून तक सीमित अवधि के लिए लागू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...